PM Modi ने कन्याकुमारी में ध्यान साधना पूरी की

Summary :

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की अपनी ध्यान साधना पूरी की और तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर को पुष्पांजलि अर्पित की। Highlights . PM Modi ने कन्याकुमारी में ध्यान साधना पूरी की . विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की अपनी ध्यान साधना पूरी PM Modi ने कन्याकुमारी में ध्यान साधना पूरी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Modi )ने शनिवार को यहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की अपनी ध्यान साधना पूरी की और तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर को पुष्पांजलि अर्पित की। ध्यान सत्र के समापन पर, सफेद वस्त्र पहने मोदी…

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की अपनी ध्यान साधना पूरी की और तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर को पुष्पांजलि अर्पित की।

Highlights
. PM Modi ने कन्याकुमारी में ध्यान साधना पूरी की
. विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की अपनी ध्यान साधना पूरी

PM Modi ने कन्याकुमारी में ध्यान साधना पूरी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Modi )ने शनिवार को यहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की अपनी ध्यान साधना पूरी की और तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर को पुष्पांजलि अर्पित की। ध्यान सत्र के समापन पर, सफेद वस्त्र पहने मोदी ने स्मारक के बगल में स्थित उस परिसर का दौरा किया, जहां तिरुवल्लुवर की 133 फुट ऊंची प्रतिमा स्थित है और वहां एक विशाल माला चढ़ाई। वह नौका द्वारा प्रतिमा परिसर गये और बाद में वह तट पर पहुंचे।

PM Modi begins meditation at Kanniyakumari Vivekananda Rock Memorial

PM Modi पहुंचे तिरुवनंतपुरम

प्रधानमंत्री(PM Modi )हेलीकॉप्टर से तिरुवनंतपुरम पहुंचे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हुए।मोदी ने 30 मई को यहां पहुंचने पर भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की और बाद में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे।स्मारक में अपने प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ने ध्यान लगाया और सूर्योदय के समय ‘सूर्य अर्घ्य’ दिया। ‘सूर्य अर्घ्य’ के तहत भगवान सूर्य को जल अर्पित कर उन्हें नमन किया जाता है।

PM Modi arrives in Kanyakumari for meditation - The Week

प्रधानमंत्री के प्रवास के मद्देनजर द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने आरोप लगाया कि पर्यटकों को उस क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे स्थानीय व्यवसाय पर गंभीर असर पड़ा है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar