हर वर्ष माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को शिक्षा की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन को बसंत पचंमी के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी के त्योहार के साथ ही बसंत के मौसम की शुरुआत होती है। कहा जाता है आज के दिन ज्ञान की देवी सरस्वती का जन्म हुआ था।
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को पावन पर्व बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक संदेश में कहा कि यह पावन पर्व हमारे समाज में समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘बसंत पंचमी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। विद्या की देवी मां सरस्वती से प्रार्थना करता हूं कि वे हमें शिक्षा और संस्कार का आशीर्वाद दें।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘‘बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।’’

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बसंत पंचमी पर अपने परिवार से जुड़ी एक कहानी ट्वीट करते हुए बताया, ”बसंत पंचमी के अवसर पर मेरी दादी इंदिरा जी स्कूल जाने से पहले हम दोनों की जेब में पीला रूमाल डाल देती थीं। आज भी उनकी परम्परा निभाते हुए मेरी मां सरसों के फूल मंगाकर घर में बसंत पंचमी के दिन सजाती हैं। ज्ञान की देवी माँ सरस्वती सबका कल्याण करें। आप सबको बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।”

बसंत पचंमी के दिन स्नान करके मां सरस्वती की पूजा अर्चना करना बेहद शुभ माना जाता है। आज के दिन किसी अपशब्द का प्रयोग ना करें। कहा जाता है कि पूजा के दिन अपशब्द के प्रयोग से मां सरस्वती की कृपा नहीं बनती है। इसके अलावा, सरस्वती पूजा के दिन शाकाहारी भोजन ना खाएं। कोशिश करें कि आज के दिन शराब का सेवन ना हो।


Download Android App
Download iOS App



