चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में किये गये रोड शो के दौरान किसी प्रकार की आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से साफ इन्कार किया है।
गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान किसी प्रकार की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है।
बीजेपी-NDA के पक्ष में प्रचंड लहर, फिर बनेगी Modi सरकार : अमित शाह
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर अहमदाबाद में अपने रोड शो के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था। इस शिकायत के आधार पर चुनाव आयोग ने गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में श्री मोदी को बेदाग बताते हुए कांग्रेस के आरोपों से साफ खारिज कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



