International Tiger Day 2019:PM मोदी ने ‘Man Vs Wild’ शो में किया ‘टाइगर ज़िंदा है’ को चियर्स

Summary :

डिस्कवरी चैनल के फेमस शो मैन वर्सेज वाइल्ड में देश के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी जल्दी ही दिखाई देने वाले हैं।

डिस्कवरी चैनल के फेमस शो मैन वर्सेज वाइल्ड में देश के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी जल्दी ही दिखाई देने वाले हैं। ये शो 12 अगस्त 2019 को रात 9 बजे चैनल पर प्रसारित किया जाएगा,लेकिन इस मशहूर शो का टीजर पहले से ही जारी कर दिया गया है जिसमें होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ पीए मोदी एडवेंचर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं इस शो से जुड़ी कुछ खास बातों पर…

बेयर ग्रिल्स ने ट्विटर कर दी जानकारी…

बता दें कि इंटरनैशनल टाइगर्स डे के अवसर पर शो के स्टार बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी के साथ भारत में वन्य जीव संरक्षण के लिए किए उपायों को लेकर उन्होंने एक खास प्रोग्राम शूट किया है। 
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मशहूर शो प्रजेंटर से भारत की विशाल प्राकृतिक विविधता और प्रकृति संरक्षण उपायों पर बातचीत करते हुए दिखाई दिए। ग्रिल्स ने ये भी लिखा  है कि जानवरों के संरक्षण और पर्यावरण बदलाव को लेकर लोगों को जागरुक करने के मकसद से पीएम मोदी भारतीय जंगल पहुंचे हैं। 
बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट करते हुए शो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 180 देशों के लोग जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनदेखे पहलू को लोग देख सकेंगे। इसमें पीएम मोदी जी वह रूप दिखेगा जिससे लोग आज तक भी अनजान हैं। इस शो में पीएम मोदी बतलाएंगे कि आखिर कैसे भारत में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जागरुकता अभियान और भौगोलिक परिवर्तनों के लिए काम किया जा रहा है। इस ट्वीट के साथ मशहूर शो प्रजेंटर ने #PMModionDiscovery भी ट्वीट किया है। 
बता दें कि Man Vs Wild शो काफी मशहूर शो है और इसमें कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करती रही हैं। Man Vs Wild शो पहली बार 13 साल पहले प्रसारित किया गया था। 

नरेंद्र मोदी वीडियो में दिखाई दिए कुछ अलग अंदाज में…

इस वीडियो में पीएम मोदी बेहद अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वह हंसते और चर्चा करते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी इस चर्चित शो के मिजाज के मुताबिक स्पोट्र्स ड्रेसअप में हैं और ग्रिल्स के साथ छोटी सी नाव में नदी को पार करते हुए दिखाई दिए। वहीं वह जंगल की चढ़ाई करते हुए भी नजर आएं हैं।  ग्रिल्स अपने शो में जंगल में शिकार और दूसरे अन्य कामों के लिए जंगल में मौजूद चीजों से कई उपकरण भी तैयार करते हैं तो आप भी देख लीजिए इसकी एक छोटी सी झलक इस प्रमोशनल वीडियो में है।

ट्विटर पर इस शो का टीजर जारी होने के बाद महज 2 घंटे में इसे 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 45 सेकेंड के इस टीजर में पीएम मोदी बेयर ग्रिल्स का स्वागत करते हुए भी दिखाई देते हैं। 

Desk Team