उत्तर प्रदेश भाजपा की बड़ी नेता व सांसद मेनका गांधी ने बिजली विभाग के एसडीओ को आड़े हाथों लेते हुए उनको उनके ही स्टाफ के सामने खुलकर डांट लगाई।
दरअसल, एक गांव में मीटिंग के दौरान जब मेनका के सामने बिजली विभाग की ओर से सबसे ज्यादा शिकायतों की फाइलें सामने आई तब उन्होंने सभी अधिकारियों के सामने एसडीओ की जमकर क्लास लगाई।
अपने दौरे के अंतिम दिन रविवार को मेनका गांधी ने जिले के कलेक्ट्रेट ऑफिस में अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में सभी विभागों की शिकायतों को देखते हुये जब उनकी (मेनका की) नज़र बिजली विभाग की तरफ से मिल रही सबसे अधिक शिकायतों पर गई तब उसके बाद वह गुस्से से लाल हो गई।
मेनका ने एसडीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से ऐसी लापरवाही या कोई भी कमी मेरे सामने नहीं आनी चाहिए जो मेरे क्षेत्र के विकास में बाधा बने। साथ ही मेनका ने कहा कि बिजली विभाग जल्द से जल्द अपनी कार्यशैली में सुधार करें।
इसके अलावा सांसद मेनका ने कहा कि बिजली विभाग से आ रही शिकायतें दूर करने का तरीका हम बताएंगे।
इस दौरान सभी वरिष्ठ अफसर मौजूद थे। साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली विभाग, बिजली के बिल में सुधार से संबंधित कैम्प आठ अगस्त को लगाएगा।


Download Android App
Download iOS App



