झारखंड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 15 युवाओं की मौत पर PM Modi ने जताया दुःख, कहा ‘सरकार बनी तो कराएंगे जांच’

Summary :

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में उत्पाद विभाग में कांस्टेबल की नौकरी के लिए दौड़ के दौरान 15 युवकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। Highlights पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित 15 युवाओं की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुःख सरकार बनी तो कराएंगे जांच- पीएम मोदी PM Modi ने जनसभा को किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भर्ती परीक्षा के नाम पर राज्य में 15 से ज्यादा…

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में उत्पाद विभाग में कांस्टेबल की नौकरी के लिए दौड़ के दौरान 15 युवकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Highlights

  • पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित
  • 15 युवाओं की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुःख
  • सरकार बनी तो कराएंगे जांच- पीएम मोदी

PM Modi ने जनसभा को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भर्ती परीक्षा के नाम पर राज्य में 15 से ज्यादा युवाओं की जान चली गई। मां के लाडले और बहनों के प्यारे भाई प्रदेश सरकार की अव्यवस्था के शिकार हो गए। पीएम ने कहा, झारखंड सरकार मृत युवकों के परिवार वालों का दर्द समझने के बदले उनके जख्मों को कुरेदने में लगी है। मैं जान गंवाने वाले युवाओं को श्रद्धांजलि देता हूं। झारखंड में कुछ ही महीनों के बाद भाजपा सरकार बनेगी तो सारे मामले की जांच कराई जाएगी। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

जमशेदपुर में विपक्ष पर बरसे PM Modi, कहा- JMM, कांग्रेस और RJD झारखंड के सबसे  बड़े दुश्मन

झारखंड में नौकरी बेचने वाले गिरोह पनप रहे हैं- PM Modi

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान युवाओं से जुड़ी समस्याओं का प्रमुखता से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार को युवाओं की कोई चिंता नहीं। इस सरकार ने हर साल जेपीएससी, जेएसएसी की परीक्षाएं कराने का वादा किया था, लेकिन उसके बदले यहां नौकरी बेचने वाले गिरोह पनप रहे हैं। पेपर लीक करने वालों को शह दी जा रही है। हर परीक्षा गड़बड़ियों का शिकार है। ऐसी राज्य सरकार को झारखंड से हटाना ही होगा।

JMM को कांग्रेस से ही लूट की ट्रेनिंग मिली है- PM Modi

पीएम मोदी ने कांग्रेस और जेएमएम को झूठ और लूट की पार्टी बताते हुए कहा कि ये लोग जब भी कुछ देने की बात करें तो सावधान हो जाइए। जेएमएम को कांग्रेस से ही लूट की ट्रेनिंग मिली है। ये लोग लोकलुभावन योजनाओं के नाम पर आपकी जेब पर डाका डालेंगे। झारखंड में मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास में अवैध वसूली हो रही है। यहां तक कि केंद्र सरकार की योजनाओं में भी वसूली की जा रही है। जनता को लूटना ही जिनका पेशा हो, वो आपको कभी भी कुछ देंगे क्या?

जमशेदपुर: हेमंत की भाभी और चंपई सोरेन के लिए छलका पीएम मोदी का दर्द, भरी  सभा में विपक्ष को दिया बड़ा संदेश - Samridh Jharkhand

70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की गारंटी

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि झारखंड की जनता राज्य के विकास के लिए वोट करेगी। हमारी सरकार वादे करने के बाद उन्हें पूरा करने में यकीन रखती है। हमने लोकसभा चुनाव में तीन करोड़ गरीबों को मकान देने का वादा किया था। यह वादा हम पूरा कर रहे हैं। इसी तरह हमने 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की गारंटी का वादा किया था। कुछ दिन पहले हमने इस फैसले पर भी मुहर लगा दी। हम अपने वादे के अनुसार, हर घर तक जल पहुंचा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta