पूरे देश में पेपर लीक के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। इन विरोध-प्रदर्शनों में सबसे ज्यादा सक्रिय समूह अब आम जनता नहीं, बल्कि एक ख़ास वर्ग है—और वह कोई और नहीं, बल्कि ट्रेंडिंग ‘जेन जी’ (Gen Z) पीढ़ी है। जो अब इस पेपर लीक प्रोटेस्ट हो या CJP का प्रदर्शन इन सब में सबसे अधिक कुछ वायरल हो रहा है तो वो है Gen Z पीढ़ी। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर इनसे जुड़े हजारों मिम्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वो अपने अंदाज में इस प्रोटेस्ट को सपोर्ट कर रहे हैं।
पीएम मोदी कर रहे ट्रेंड?

इन सबके बीच सबसे अधिक कुछ वायरल हो रहा है तो वो हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का Gen Z लुक। बीते रात पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। उस वीडियो में उन्होंने पूरा Gen Z ट्रेंड को फॉलो किया। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टा मोड में बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसके तुरंत बाद उनके वीडियो पर करोड़ों व्यूज और लाइक्स मिले। पीएम मोदी ने इस वीडियो में कोई भाइयों और बहनों से अपनी बात शुरू नहीं की बल्कि उन्होंने भी Gen Z ट्रेंड को फॉलो करते हुए बात शुरू करते ही बोला ‘DearFriends’, अब इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर देश में चर्चा तेज है कि मोदी जी भी अब Gen Z ट्रेंड को फॉलो करने लगे हैं।
रात 11.52 PM वीडियो पोस्ट किया पीएम मोदी ने
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
बता दें कि गुरुवार की देर रात 11.52 PM बजे पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट किया, जेन जी ने वीडियो देखते ही उनके लिए कई प्यारा प्यारा मिम्स बना रहे हैं तो कोई कह रहे है, I love Modi ji तो कोई कह रहे हैं Jaldi bol kal panvel jana hai तो कोई कह रहा है Modiji glowing skin ka raaz ky hai aapka कुछ ऐसे कमेंट्स Gen Z ग्रुप की तरफ से सामने आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को खूब शेयर किया गया। खबर लिखे जाने तक इसे 11.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं. ऐसे में अब Gen Z समझना चाहते है कि आधी रात को इस वीडियो को मोदी जी ने क्यों पोस्ट किया।


Download Android App
Download iOS App




