अयोध्या (Ayodhya) में आज राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। 500 साल बाद लोगों का इंतजार पूरा हो रहा है।अब से कुछ ही देर में रामलला अयोध्या के राम मंदिर में विराजेंगे। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए है। पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान आज संपन्न होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में 7000 से अधिक अतिथियों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है।
आपको बता दें पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। पीएमओं ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें पीएम के प्लेन से अयोध्या का नजारा कैद किया गया है। अयोध्या बेहद खूबसूरत और राममय लग रही है।
#WATCH | Aerial visuals of Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya ahead of the Pran Pratishtha ceremony. pic.twitter.com/ZQClwph8MG
— ANI (@ANI) January 22, 2024
बता दें पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले वह पिछले 11 दिनों से कठोर अनुष्ठानों का पालन कर रहे हैं। ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और 1 बजे तक चलेगा।अयोध्या में बने अस्थाई मंदिर से रामलला को नए मंदिर के गर्भगृह में लाया गया है। अभी तक भगवान राम अस्थाई मंदिर में विराजमान थे। विधि-विधान के साथ भगवान को नए मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




