सुदर्शन चक्र देश के लिए सुरक्षा की दीवार..कर्नाटक में गरजे PM मोदी

Summary :

PM Modi Karnataka Visit:  PM मोदी आज कर्नाटक दौरे पर है इस दौरान उन्होंने मेगा रोड शो किया और कृष्ण गर्भगृह के सामने स्थित सुवर्ण तीर्थ मंडप का भी उद्घाटन किया और पवित्र कनकना किंदी के लिए कनक कवच (स्वर्ण आवरण) समर्पित किया। कनकना किंदी एक पवित्र खिड़की है जिसके माध्यम से माना जाता है कि संत कनकदास ने भगवान कृष्ण के दिव्य दर्शन किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ववर्ती विपक्षी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों द्वारा आतंकवादी हमलों के बाद “कोई जवाबी कार्रवाई नहीं” करने की आलोचना की और उन्होंने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र की सराहना करते हुए इसे…

PM Modi Karnataka Visit:  PM मोदी आज कर्नाटक दौरे पर है इस दौरान उन्होंने मेगा रोड शो किया और कृष्ण गर्भगृह के सामने स्थित सुवर्ण तीर्थ मंडप का भी उद्घाटन किया और पवित्र कनकना किंदी के लिए कनक कवच (स्वर्ण आवरण) समर्पित किया। कनकना किंदी एक पवित्र खिड़की है जिसके माध्यम से माना जाता है कि संत कनकदास ने भगवान कृष्ण के दिव्य दर्शन किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ववर्ती विपक्षी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों द्वारा आतंकवादी हमलों के बाद “कोई जवाबी कार्रवाई नहीं” करने की आलोचना की और उन्होंने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र की सराहना करते हुए इसे देश के लिए सुरक्षा की दीवार बताया।

PM Modi in Karnataka

PM Modi in Karnataka
PM Modi in Karnataka (source: social media)

उडुपी में लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में भागवत गीता की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यदि दुश्मन भारत पर आक्रमण करने का प्रयास करेंगे तो मिशन सुदर्शन चक्र उन्हें नष्ट कर देगा। उडुपी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान कृष्ण ने युद्ध के मैदान में गीता का उपदेश दिया था। भगवद्गीता हमें सिखाती है कि शांति और सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारी का अंत करना आवश्यक है। यही राष्ट्रीय सुरक्षा नीति का सार है। हम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ में विश्वास करते हैं और हम ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ का मंत्र भी दोहराते हैं।

PM Modi Karnataka Visit

PM मोदी ने बताया कि लाल किले से हम भगवान कृष्ण की करुणा का संदेश देते हैं और मिशन सुदर्शन चक्र का उद्घोष करते हैं। मिशन सुदर्शन चक्र का अर्थ है देश के प्रमुख स्थानों के चारों ओर सुरक्षा की एक ऐसी दीवार खड़ी करना जिसे दुश्मन भेद न सके। अगर दुश्मन ने हमला करने की हिम्मत की, तो हमारा सुदर्शन चक्र उन्हें नष्ट कर देगा।

PM Modi News Today

PM Modi News Today
PM Modi News Today (source: social media)

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश ने इसी संकल्प को देखा। कर्नाटक के मेरे भाई-बहन भी पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित थे। पिछली सरकारें आतंकी हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई नहीं करती थीं, लेकिन यह नया भारत है। हम शांति स्थापित करना जानते हैं और उसकी रक्षा भी करते हैं।

ALSO READ: दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।