“2 अक्टूबर को जरूर खरीदें खादी” मन की बात कार्यक्रम में PM Modi ने की अपील साथ ही कि नारी शक्ति की प्रशंसा

Summary :

PM Modi Mann ki Baat Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 2 अक्टूबर को खादी प्रोडक्ट की खरीद करने का आग्रह किया है। रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड को संबोधित करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर को कोई ना कोई खादी प्रोडक्ट जरूर खरीदें। गर्व से कहें- ये स्वदेशी हैं। इसे सोशल मीडिया पर ‘वोकल फॉर लोकल’ के साथ शेयर भी करें। Mann ki Baat: गांधी जयंती पर क्या बोले पीएम मोदी? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। गांधी जी ने हमेशा स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया और इनमें खादी सबसे…

PM Modi Mann ki Baat Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 2 अक्टूबर को खादी प्रोडक्ट की खरीद करने का आग्रह किया है। रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड को संबोधित करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर को कोई ना कोई खादी प्रोडक्ट जरूर खरीदें। गर्व से कहें- ये स्वदेशी हैं। इसे सोशल मीडिया पर ‘वोकल फॉर लोकल’ के साथ शेयर भी करें।

Mann ki Baat: गांधी जयंती पर क्या बोले पीएम मोदी?

PM Modi Mann ki Baat Highlights

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। गांधी जी ने हमेशा स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया और इनमें खादी सबसे प्रमुख थी। दुर्भाग्य से आजादी के बाद खादी की रौनक कुछ फीकी पड़ती जा रही थी, लेकिन पिछले 11 साल में खादी के प्रति देश के लोगों का आकर्षण बहुत बढ़ गया है। पिछले कुछ सालों में खादी की बिक्री में बहुत तेजी देखी गई है।”

PM Modi: झारखंड के सत्यव्रत साहू की सुनाई कहानी

उन्होंने कहा कि खादी की तरह ही हमारे हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट सेक्टर में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। हमारे देश में ऐसे कई उदाहरण सामने आ रहे हैं, जो बताते हैं कि अगर परंपरा और इनोवेशन को एक साथ जोड़ दिया जाए, तो अद्भुत परिणाम मिल सकते हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के आशीष सत्यव्रत साहू की कहानी बताई। उन्होंने कहा, “सत्यव्रत साहू ने जोहारग्राम ब्रांड के जरिए आदिवासी बुनाई और परिधानों को ग्लोबल रैंप तक पहुंचाया है। उनके प्रयासों से आज झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को दूसरे देशों के लोग भी जानने लगे हैं।”

नारी शक्ति पर क्या बोले पीएम मोदी?

PM Modi Mann ki Baat Highlights
PM Modi Mann ki Baat Highlights

पीएम मोदी ने आज रविवार को कर्यक्रम के 126वें एपिसोड को संबोधित किया। अपने संबोधन में बेटियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बेटियां हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के इस समय में हम शक्ति की उपासना करते हैं। हम नारीशक्ति का उत्सव मनाते हैं। बिजनेस से लेकर स्पोर्ट्स तक और एजुकेशन से लेकर साइंस तक, आप किसी भी क्षेत्र को लीजिए, देश की बेटियां हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं। आज वे ऐसी चुनौतियों को भी पार कर रही हैं, जिनकी कल्पना तक मुश्किल है।

नौसेना के महिला अधिकारियों को बताया लहरा रहीं परचम

PM Modi Mann ki Baat Highlights
PM Modi Mann ki Baat Highlights

मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना के दो अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा से भी बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय नौसेना के इन दो बहादुर अधिकारियों ने नाविक सागर परिक्रमा के दौरान साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया है। मैं ‘मन की बात’ के श्रोताओं को इन दो बहादुर अधिकारियों से परिचित कराना चाहता हूं। एक का नाम लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और दूसरे का नाम लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में गिरेंगे आग के गोले, UP वालों को बारिश से मिलेगी राहत, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।