प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार यानी आज दो दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचेंगे और इस दौरान वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ठहरेंगे एवं 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। PM मोदी दोपहर बाद तेजपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए काजीरंगा के पनबारी के लिए उड़ान भरेंगे। वह उद्यान में सेंट्रल कोहोरा रेंज के पास पुलिस अतिथि गृह में रात में ठहरेंगे। अधिकारियों ने बताया कि PM मोदी शनिवार तड़के जंगल सफारी करेंगे और इसके लिए जीप एवं हाथी सफारी दोनों की व्यवस्था की गई है।
- PM मोदी शुक्रवार यानी आज दो दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचेंगे
- PM इस दौरान काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ठहरेंगे
- PM 18,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
- PM मोदी दोपहर बाद तेजपुर पहुंचेंगे
दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे PM मोदी
उन्होंने बताया कि मोदी वहां करीब दो घंटे रहेंगे। इसके बाद वह अरुणाचल प्रदेश रवाना होंगे, जहां वह दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह दोपहर में जोरहाट लौटेंगे और महान अहोम जनरल लचित बोरफुकन की 125 फुट ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ वेलर’ का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मोदी मेलेंग मेतेली पोथार जाएंगे, जहां वह लगभग 18,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय और राज्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
जनसभा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे और बाद वह पश्चिम बंगाल रवाना होंगे। प्रधानमंत्री ने चार फरवरी को असम का दौरा किया था और 11,600 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की थीं।


Download Android App
Download iOS App





