अबु धाबी में पीएम मोदी ने किया BAPS मंदिर का उद्घाटन

Summary :

पीएम मोदी ने अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन कर दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पीएम ने इस मंदिर में आरती की और मंदिर परिसर के बारे में जाना। मंदिर की भव्यता को देखकर पीएम मोदी काफी खुश नजर आए।  Highlights  अबु धाबी में पीएम मोदी ने किया BAPS मंदिर का उद्घाटन  BAPS द्वारा निर्मित है ये मंदिर  पीएम मोदी मंगलवार दोपहर दो दिन के दौरे पर अबू धाबी पहुंचे  BAPS द्वारा निर्मित है ये मंदिर #WATCH | Prime Minister Narendra Modi performs Aarti at the Bochasanwasi Akshar Purushottam Swaminarayan Sanstha (BAPS) Mandir, the first…

पीएम मोदी ने अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन कर दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पीएम ने इस मंदिर में आरती की और मंदिर परिसर के बारे में जाना। मंदिर की भव्यता को देखकर पीएम मोदी काफी खुश नजर आए।

 Highlights 

  • अबु धाबी में पीएम मोदी ने किया BAPS मंदिर का उद्घाटन 
  • BAPS द्वारा निर्मित है ये मंदिर 
  • पीएम मोदी मंगलवार दोपहर दो दिन के दौरे पर अबू धाबी पहुंचे 

BAPS द्वारा निर्मित है ये मंदिर


संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धबी में ये पहला हिंदू मंदिर है, जिसे BAPS द्वारा निर्मित किया गया है। यह हिंदू मंदिर बेहद भव्य और विराट है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश से बाहर एक बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन करना पीएम मोदी के लिए भी ऐतिहासिक क्षण है।

पीएम मोदी मंगलवार दोपहर दो दिन के दौरे पर अबू धाबी पहुंचे

इसके लिए पीएम मोदी मंगलवार दोपहर दो दिन के दौरे पर अबू धाबी पहुंचे थे। यहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गले मिले। अबू मुरीखा क्षेत्र में स्थित यह हिंदू मंदिर 700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बना है। पीएम मोदी जब मंदिर का उद्घाटन करने पहुंचे तो उनका स्वागत फूलों की माला पहनाकर किया गया।

संत स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने कहा कि ये मंदिर सभी के लिए बनाया गया

बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के संत स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने कहा कि ये मंदिर सभी के लिए बनाया गया है। यह मंदिर भगवान की कृपा और अबू धाबी के शासक की उदारता, हमारे प्रधान मंत्री की मान्यता और महान संतों के आशीर्वाद और सभी के सहयोग के कारण बन पाया है। यह उत्सव का क्षण है और सभी के लिए कृतज्ञता का दिन है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team