श्रीनगर पहुंचे PM मोदी, जनसभा में मौजूद लोगों का किया अभिवादन

Summary :

PM मोदी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 सितंबर को श्रीनगर पहुंचकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी रैली का आगाज़ कर चुके हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत रियासी जिले में मतदान होने हैं। इसके तहत प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कटड़ा पहुंचे। वह श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा चाक चौबंद हैं। Highlight :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कटड़ा पहुंचे दूसरे चरण के तहत रियासी जिले में मतदान होने हैं पीएम मोदी की रैली के लिए सुरक्षा…

PM मोदी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 सितंबर को श्रीनगर पहुंचकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी रैली का आगाज़ कर चुके हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत रियासी जिले में मतदान होने हैं। इसके तहत प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कटड़ा पहुंचे। वह श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा चाक चौबंद हैं।

Highlight : 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कटड़ा पहुंचे
  • दूसरे चरण के तहत रियासी जिले में मतदान होने हैं
  • पीएम मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रीनगर पहुंचे PM मोदी

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। 24 सीटों पर करीब 59 प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछले सात चुनावों में सर्वाधिक मतदान है। अब सभी राजनीतक दल दूसरे चरण की तैयारियों में लग गए हैं। इसी क्रम में आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर और कटरा क्षेत्र में दो रैलियों को संबोधित करने पहुंचे हैं। पीएम मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में पीएम मोदी की रैली कल, जानिए कैसे हैं सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम - Security beefed up in Srinagar ahead of PM Modi election rally ntc - AajTak

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को करीब 12 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम चुनावी रैली करने के बाद पीएम करीब 3 बजे कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एक चुनावी रैली करेंगे। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए घाटी में पीएम मोदी की आज पहली रैली होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने 14 सितंबर को जम्मू के डोडा में भाजपा की रैली को संबोधित किया था।

श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी, कहा- लोकतंत्र की मजबूती में जम्मू-कश्मीर की आवाम की बड़ी भूमिका - pm modi kashmir visit reached srinagar to participate Empowering Youth Transforming ...

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों के तहत चुनाव होने हैं। तीन चरणों में पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होना है। वहीं चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में करीब 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Saumya Singh