PM मोदी ने बीजू पटनायक की 109वीं जयंती पर किया याद

Summary :

आपातकाल के विरोधी बीजू पटनायक को पीएम मोदी ने किया याद

ओडिशा के लोकप्रिय सीएम बीजू पटनायक की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आपातकाल के दौरान उनके कड़े विरोध को भी याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि बीजू बाबू को उनकी जयंती पर याद करते हुए, हम ओडिशा के विकास और लोगों को सशक्त बनाने में उनके योगदान को याद करते हैं। वे लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध थे और उन्होंने आपातकाल का कड़ा विरोध किया था।

PM Yoga Award 2025 के लिए नामांकन शुरू, योग्य उम्मीदवार कर सकते है आवेदन

बता दें कि 5 मार्च 1916 को ओडिशा के गंजाम जिले में जन्मे विजयानंद (बीजू) पटनायक दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे और अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। लेकिन इसके साथ ही, वह एक स्वतंत्रता सेनानी और बहादुर पायलट भी थे।

बीजू पटनायक को एविएशन में गहरी रुचि थी, और उन्होंने पायलट बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी। प्रशिक्षण लेने के बाद, उन्होंने निजी एयरलाइंस के साथ उड़ान भरी, लेकिन जब दूसरा विश्व युद्ध छिड़ा, तो उन्होंने रॉयल इंडियन एयरफोर्स जॉइन कर लिया। इसी समय के दौरान, उन्होंने कलिंग एयरलाइंस की भी शुरुआत की।

1947 में, जब पाकिस्तानी हमलावरों ने कश्मीर पर हमला किया, तो बीजू पटनायक ने कश्मीर की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह एक पायलट थे और डकोटा डी सी-3 विमान उड़ाते थे। 27 अक्टूबर को, उन्होंने अपने विमान से श्रीनगर की हवाई पट्टी के लिए उड़ान भरी और साथ में 1 सिख रेजिमेंट के 17 जवानों को भी लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कि हवाई पट्टी पर दुश्मन का कब्जा नहीं है, विमान को हवाई पट्टी के बेहद पास उड़ाया और जब यह देखा कि रास्ता साफ है, तो उन्होंने विमान को वहां उतार दिया। वहां भारतीय सैनिकों ने घुसपैठियों को खदेड़ दिया।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.