PM Modi Republic Day Look: आज देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया और परेड को सलामी दी। लेकिन हर साल जैसे ही तिरंगा फहराया जाता है, देश की निगाहें सिर्फ परेड पर नहीं, बल्कि पीएम मोदी के यूनिक और पारंपरिक स्टाइल पर भी टिक जाती हैं।
पिछले 12 साल से मोदी जी हर गणतंत्र दिवस पर अलग-अलग पगड़ी और अंगवस्त्र पहनकर भारत की विविध परंपराओं का संदेश देते आए हैं। सोशल मीडिया पर अब ‘2026 is the new 2016’ ट्रेंड भी चल रहा है, जिसमें लोग मोदी के पुराने और नए लुक की तुलना कर रहे हैं। आइए देखते हैं पीएम मोदी के पिछले 12 साल के गणतंत्र दिवस का लुक।
2015

नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर उनका ये अंदाज देखने को मिला। हालांकि गणतंत्र दिवस 2015 में पीएम मोदी ने धारीदार पट्टियों वाला साफा बांधा था, जिसमें कुछ रंग लाल और कुछ गहरा हरा था। इस साफे के साथ पीएम मोदी ने काले रंग का सूट पहना था।
2016

2016 के गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने लाल रंग की धारियों वाली एक चमकदार पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। इसके साथ प्रधानमंत्री ने गहरे क्रीम कलर का पूरी बाजुओं वाला सूट पहना था।
2017

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस 2017 पर गुलाबी रंग का साफा पहना था, इस पर सिल्वर कलर की क्रॉस लाइनें थीं। इसके साथ उन्होंने सफ़ेद कुर्ता और उसके ऊपर बिंदी वाली काली जैकेट पहनी थी।
2018

गणतंत्र दिवस 2018 पर प्रधानमंत्री मोदी ने बहु-रंगीन साफा पहना था। इस साफे के साथ क्रीम कुर्ता और काले रंग की जैकेट पहने नजर आए।
2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में गणतंत्र दिवस के मौके पर पारंपरिक कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट के साथ केसरिया रंग का खूबसूरत साफा पहना था।
2020

2020 के गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने केसरिया रंग का बंधेज साफा बांधा था। इसक साथ पारंपरिक कुर्ता पायजामा और जैकेट पहने हुए थे।
2021

गणतंत्र दिवस 2021 के समारोह में पीएम मोदी ने एक खास पगड़ी पहनी थी। ये लाल रंग की ‘हलारी पगड़ी’ है, जिसपर पीले रंग की बिंदिया थी। ये पगड़ी जामनगर के शाही परिवार ने पीएम को तोहफे में दी थी।
2022

प्रधानमंत्री मोदी गणतंत्र दिवस 2022 के मौके पर पगड़ी की जगह एक खास टोपी पहने नजर आए। ये उत्तराखंड से जुड़ी ब्रह्मकमल टोपी है।
2023

PM मोदी ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनी थी। इसके साथ सफ़ेद कुर्ता और काला कोट पहना था और साथ में सफेद स्टॉल पहने हुए थे।
2024

साल 2024 के गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधामंत्री मोदी ने केसरिया रंग की ‘बांधनी’ पगड़ी पहनी हुई थी। इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ परेड देखते नजर आए।
2025

साल 2025, गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल-पीले शेड वाला केसरिया साफा पहना था। इसके साथ वह सफेद कुर्ता-पायजामा और गहरे भूरे रंग का बंदगला कोट पहने नजर आए।
2026

इस साल यानी गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने आकर्षक और रंग-बिरंगी बांधनी स्टाइल का साफा पहना है। जो इसे एक पारंपरिक राजस्थानी या गुजराती टच देती हैं। इसके साथ उन्होंने हल्के स्काई ब्लू रंग की नेहरू स्लीवलेस जैकेट पहनी है।
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड: सेना ने किया ‘बैटल एरे’ फॉर्मेट का प्रदर्शन


Download Android App
Download iOS App




