5 देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे PM Modi, कई अहम समझौते पर हुई चर्चा

Summary :

PM Modi 5 देशों की यात्रा के बाद सुबह नई दिल्ली लौट आए है। बता दें कि यह यात्रा 2 जुलाई से 9 जुलाई तक चली। इस राजनयिक यात्रा में घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया शामिल थे। इस दौरान PM मोदी ने ब्राजील की अध्यक्षता में रियो डी जनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। PM मोदी की घाना यात्रा PM मोदी 2 जुलाई को घाना की राजधानी अकरा पहुँचे थे। यह यात्रा 30 वर्षों में भारतीय प्रधानमंत्री की पश्चिमी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा थी। अपनी यात्रा के दौरान, PM मोदी ने घाना…

PM Modi 5 देशों की यात्रा के बाद सुबह नई दिल्ली लौट आए है। बता दें कि यह यात्रा 2 जुलाई से 9 जुलाई तक चली। इस राजनयिक यात्रा में घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया शामिल थे। इस दौरान PM मोदी ने ब्राजील की अध्यक्षता में रियो डी जनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।

PM मोदी की घाना यात्रा

PM मोदी 2 जुलाई को घाना की राजधानी अकरा पहुँचे थे। यह यात्रा 30 वर्षों में भारतीय प्रधानमंत्री की पश्चिमी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा थी। अपनी यात्रा के दौरान, PM मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। साथ ही आर्थिक, ऊर्जा, रक्षा सहयोग और विकास सहयोग के माध्यम से मज़बूत बनाने के मुद्दों पर चर्चा की गई।

सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

घाना के साथ कई अहम मुद्दों पर और व्यापार समझौतों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति जॉन महामा ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना से भी सम्मानित किया।

त्रिनिदाद एवं टोबैगो की यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी ने घाना यात्रा के बाद 3 जुलाई को त्रिनिदाद-टोबैगो की यात्रा की। यह प्रधानमंत्री के रूप में कैरेबियाई देश की पहली आधिकारिक यात्रा थी। इस दौरान PM मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर से मुलाकात की और देश की संसद को संबोधित किया। बता दें कि पोर्ट ऑफ स्पेन स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो से भी सम्मानित किया गया।

अर्जेंटीना का दौरा

PM मोदी ने 4 जुलाई को अर्जेंटीना का दौरा किया इस दौरान राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ द्विपक्षीय चर्चा की गई और रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार, निवेश और प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना देश के बीच साझेदारी को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई।

PM मोदी की ब्राजील यात्रा

अर्जेंटीना की यात्रा के बाद PM मोदी ने ब्राजील देश का दौरा किया और रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। ब्राजील की यात्रा के बाद ब्रासीलिया का दौरा किया। इस दौरान राष्ट्रपति लूला के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और दोनों देशों के बीच आर्थिक समझौते को मजबूत बनाने के लिए द्विपक्षीय चर्चा की।

नामीबिया की यात्रा

PM मोदी ने अंत में नामीबिया का दौरा किया। इस दौरान PM मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित किया। बता दें कि नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ़ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्विया मिराबिलिस से सम्मानित किया गया।

ALSO READ: Trump ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, Brazil पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।