PM Modi From Meerut: पीएम मोदी यूपी के मेरठ में रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान मोदी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण असंभव लगता था, लेकिन वंदन अधिनियम और जम्मू काश्मीर में 370 हटाना असंभव लगता था। वहीं, आज लोगों के आशीर्वाद से बीजेपी ने इसे खत्म करने का काम किया है। मोदी ने आगे कहा कि हमारी सरकार श्री अन्न के लिए अभियान चला रही है।
Highlights:
- मेरठ के धरती पर पीएम मोदी का संबोधन
- भ्रष्ट लोग एक जगह खड़ा हो रहे हैं- पीएम मोदी
- विकसित भारत के लिए इस बार 400 पार बहुत जरूरी है- पीएम मोदी
मेरठ के धरती पर पीएम मोदी का संबोधन
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि आज मेरठ से होकर तीन अलग-अलग रोड गुजर रहे हैं। मेरठ एक बड़ा एजुकेशन हब भी बन रहा है। मेरठ मेट्रो पर भी जोर से काम चल रहा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश के अखंडता को खत्म किया। हम किसी पार्टी से नहीं इस देश को लूटने वालों से डरते हैं।
भ्रष्ट लोग एक जगह खड़ा हो रहे हैं- पीएम मोदी
दरअसल, पीड़ा मोरी भली भांति समझता है, गरीब की चिंता के लिए पांच लाख के मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान योजना बनाई। पीएम ने आगे कहा कि भ्रष्ट लोग एक जगह खड़ा हो रहे हैं। विकसित भारत के लिए इस बार 400 पार बहुत जरूरी है। 26 अप्रैल को वोट डालने के लिए जरूर घर के बाहर निकले।


Download Android App
Download iOS App



