पीएम मोदी ने की मेरठ से चुनावी रैली की शुरुआत, बोले- भ्रष्टाचारियों को खत्म करना लक्ष्य

Summary :

PM Modi Started Election Rally: पीएम मोदी यूपी के मेरठ से चुनावी रैली की शुरुआत की है। इस दौरान पीएम ने कहा कि मेरे लिए मेरा भारत ही परिवार है। बड़े-बड़े अपराधी सलाखों के पीछे हैं। विपक्ष पर बार करते हुए पीएम ने कहा भ्रष्टाचारी कितना भी बड़ा हो उस पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस देश को एक टांग काट लिया है। इंडिया गठबंधन देश को भला नहीं कर सकता है। Highlights: पीएम मोदी यूपी के मेरठ से चुनावी रैली की शुरुआत की विपक्ष ने देश के अखंडता को खत्म किया- प्रधानमंत्री मोदी देश…

PM Modi started election rally

PM Modi Started Election Rally: पीएम मोदी यूपी के मेरठ से चुनावी रैली की शुरुआत की है। इस दौरान पीएम ने कहा कि मेरे लिए मेरा भारत ही परिवार है। बड़े-बड़े अपराधी सलाखों के पीछे हैं। विपक्ष पर बार करते हुए पीएम ने कहा भ्रष्टाचारी कितना भी बड़ा हो उस पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस देश को एक टांग काट लिया है। इंडिया गठबंधन देश को भला नहीं कर सकता है।

Highlights:

  • पीएम मोदी यूपी के मेरठ से चुनावी रैली की शुरुआत की
  • विपक्ष ने देश के अखंडता को खत्म किया- प्रधानमंत्री मोदी
  • देश को तोड़ने वालों से लड़ेंगे- पीएम मोदी

 

विपक्ष ने देश के अखंडता को खत्म किया- प्रधानमंत्री मोदी

आज मेरठ से होकर तीन अलग-अलग रोड गुजर रहे हैं। मेरठ एक बड़ा एजुकेशन हब भी बन रहा है। मेरठ मेट्रो पर भी जोर से काम चल रहा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश के अखंडता को खत्म किया। हम किसी पार्टी से नहीं इस देश को लूटने वालों से डरते हैं।

देश को तोड़ने वालों से लड़ेंगे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि हम देश को तोड़ने वालों से लड़ेंगे। मोदी का एक ही मंत्र- भ्रष्टाचार हटाओं। कांग्रेस पार्टी ने इस देश के अखंडता को खत्म किया है। जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। साथ ही आगे कहा कि भ्रष्टाचारियों ने एक इंडिया गठबंधन बना लिया है।

भ्रष्टचारियों को खत्म कर रहा हूं- नरेंद्र मोदी

मेरठ में अपना संबोधन में पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को खत्म कर रहा हूं। मां भारती का एक अंग कांग्रेस ने काट लिया था। अब देश में कोई भी भ्रष्टाचारी बाहर नहीं रहेंगे। मोदी की गारंटी बहुत ही मजबूत है। मोदी जो कहता है वो करके भी दिखाता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News