देश पूरी तरह सेना के साथ, बिहार रेजिमेंट की वीरता पर है गर्व : PM मोदी

Summary :

पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड के तेली हर गांव से इस योजना को लांच किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि आज आप सभी से बात करके कुछ राहत भी मिली है और संतोष भी मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन भारत नियंत्रण रेखा पर शहीद हुए लोगो का नमन करते हुए कहा कि हमें इन शहीदों पर गर्व है और देश सेना के साथ है। पीएम मोदी ने शनिवार को देश में भयंकर कोरोना संकट को देखते हुए प्रवासी मजदूरों को उनके अपने गांव में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 50,000 करोड़ रूपये के गरीब कल्याण योजना काे लांच करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, “ बिहार रेजिमेंट के जवानों ने जो कुर्बानी दी उस पर बिहार को गर्व है। मैं उन शहीदों को नमन करता हूं। देश सेना के साथ और यह देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हैं।
पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड के तेली हर गांव से इस योजना को लांच किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि आज आप सभी से बात करके कुछ राहत भी मिली है और संतोष भी मिला है।
जब कोरोना महामारी का संकट बढ़ना शुरू हुआ था, तो आप सभी, केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों की चिंताओं में बने हुए थे। उन्होंने कहा कि “इस दौरान जो जहां था वहां उसे मदद पहुंचाने की कोशिश की गई। हमने अपने श्रमिक भाई-बहनों के लिए स्पेशल श्रमिक ट्रेनें भी चलाईं ! वाकई, आपसे बासरकारी स्कूल में रहते हुए, इन श्रमिकों ने अपने हुनर से, स्कूल का ही कायाकल्प कर दिया।
कोरोना से पूरी दुनिया हिल गयी लेकिन ग्रामीण भारत अडिग रहा 
पीएम मोदी ने कहा कि “सोचिए, 6 लाख से ज्यादा गांवों वाला हमारा देश, जिनमें भारत की दो-तिहाई से ज्यादा आबादी, करीब-करीब 80-85 करोड़ लोग जहां रहते हैं, उस ग्रामीण भारत में कोरोना के संक्रमण को आपने बहुत ही प्रभावी तरीके से रोका है कोरोना का इतना बड़ा संकट, पूरी दुनिया जिसके सामने हिल गई, सहम गई, लेकिन आप डटकर खड़े रहे। भारत के गावों में तो कोरोना का जिस तरह मुकाबला किया है, उसने शहरों को भी बहुत बड़ा सबक दिया है।”
 ये जनसंख्या यूरोप के सारे देशों को मिला दें, तो भी उससे कहीं ज्यादा है। ये जनसंख्या, पूरे अमेरिका को मिला दें, रूस को मिला दें, ऑस्ट्रेलिया को मिला दें, तो भी उससे कहीं ज्यादा है।
कोरोना संकट के समय ग्रामीण भारत की जागरूकता ने निभाई अहम भूमिका 
उन्होंने कहा कि “इतनी बड़ी जनसंख्या का कोरोना का इतने साहस से मुकाबला करना, इतनी सफलता से मुकाबला करना, बहुत बड़ी बात है। इस सफलता के पीछे हमारे ग्रामीण भारत की जागरूकता ने काम किया है। उन्होंने कहा कि लेकिन इसमें भी ग्राउंड पर काम करने वाले हमारे साथी, ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी वर्कर, आशावर्कर्स, जीविका दीदी, इन सभी ने बहुत बेहतरीन काम किया है। ये सभी वाहवाही के पात्र हैं, प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि “आपने अपने हजारों-लाखों लोगों को कोरोना से बचाने का पुण्य किया है।”
श्रमिकों के टैलेंट से बिहार का होगा विकास 
उन्होंने कहा कि कितना टैलेंट इन दिनों वापस अपने गांव लौटा है। देश के हर शहर को गति और प्रगति देने वाला श्रम और हुनर जब खगड़िया जैसे ग्रामीण इलाकों में लगेगा, तो इससे बिहार के विकास को भी कितनी गति मिलेगी।
पटना में कोरोना टेस्टिंग के एक बड़ी आधुनिक टेस्टिंग मशीन की हो रही शुरुवात 
उन्होंने कहा कि परसो से पटना में कोरोना टेस्टिंग के एक बड़ी आधुनिक टेस्टिंग मशीन भी काम शुरू करने वाली है। इस मशीन से करीब-करीब 1500 टेस्ट एक ही दिन में करने संभव होंगे। मेरे श्रमिक भाई-बहनों के इस काम ने, उनकी देशभक्ति ने, उनके कौशल ने, मुझे इस अभियान का आइडिया दिया। हमारा प्रयास है कि इस अभियान के जरिए श्रमिकों और कामगारों को घर के पास ही काम दिया जाए।
अपने हुनर से देश के साथ-साथ गांव और इलाकों का करें विकास 
उन्होंने कहा कि “अभी तक आप अपने हुनर और मेहनत से शहरों को आगे बढ़ा रहे थे, अब अपने इलाके को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि देश आपकी भावनाओं को भी समझता है और आपकी जरूरतों को भी। आज खगड़िया से शुरू हो रहा गरीब कल्याण रोज़गार अभियान इसी भावना, इसी जरूरत को पूरा करने का बहुत बड़ा साधन है। इनमें से ज्यादातर वो श्रमिक हैं जो लॉकडाउन के दौरान अपने घर वापस लौटे हैं। वो अपनी मेहनत और हुनर से अपने गांव के विकास के लिए कुछ करना चाहते हैं ! वो जब तक अपने गांव में हैं, अपने गांव को आगे बढ़ाना चाहते हैं।”

कोविड-19 : राजस्थान में 158 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार के पार

Desk Team