PM मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस-स्लोवाकिया दौरे पर, G7 Summit में भी लेंगे हिस्सा

Summary :

PM Modi Slovakia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 14 जून तक फ्रांस के नीस शहर का दौरा करेंगे। यह यात्रा PM Modi France Visit का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। दोनों नेता India France Relations को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, भारत-फ्रांस की खास ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की समीक्षा की जाएगी। इस दौरे के दौरान, दोनों देश मिलकर ‘इंडिया इनोवेट्स’ प्रोग्राम का उद्घाटन करेंगे। इस प्रोग्राम में भारत, फ्रांस और दूसरे देशों के प्रमुख…

PM Modi Slovakia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 14 जून तक फ्रांस के नीस शहर का दौरा करेंगे। यह यात्रा PM Modi France Visit का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। दोनों नेता India France Relations को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, भारत-फ्रांस की खास ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की समीक्षा की जाएगी। इस दौरे के दौरान, दोनों देश मिलकर ‘इंडिया इनोवेट्स’ प्रोग्राम का उद्घाटन करेंगे। इस प्रोग्राम में भारत, फ्रांस और दूसरे देशों के प्रमुख स्टार्टअप, निवेशक और वेंचर कैपिटल फंड हिस्सा लेंगे। इसका मकसद इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना है।

स्लोवाकिया के साथ बढ़ेंगे आर्थिक और औद्योगिक संबंध

(credit-sm)

फ्रांस यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। PM Modi Slovakia Visit कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि 1993 में स्लोवाकिया के स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। भारत-स्लोवाकिया संबंधों को नई दिशा देने पर चर्चा होगी। व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल उद्योग, रेलवे निर्माण और तकनीकी सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

G7 शिखर सम्मेलन और वीवा टेक समिट में भागीदारी

यात्रा के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री 16 और 17 जून को फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 summit 2026 में हिस्सा लेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में ग्लोबल पार्टनरशिप, समावेशी आर्थिक विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सुरक्षित इस्तेमाल जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। अपनी यात्रा के आखिरी चरण में, वे 18 जून को पेरिस पहुंचेंगे और यूरोप के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इवेंट ‘विवा टेक’ (Viva Tech) में शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान उनके भारतीय समुदाय को संबोधित करने की भी संभावना है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।