प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक से फोन पर वार्ता की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच, मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर चर्चा हुई। साथ ही दोनों नेताओं ने एफटीए वार्ता को जल्दी पूरा करने के संबंध में हुई प्रगति का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सुनक के साथ वार्ता के बारे में एक्स पर एक पोस्ट भी की।
एक दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं
टेलीफोन वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इतना ही नहीं दोनों नेताओं ने एक दूसरे को आने वाले होली के त्योहार की शुभकामनाएं दी। साथ ही आगे संपर्क में रहने पर भी सहमति जताई।
पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
पीएम मोदी ने की सुनक से फोन पर वार्ता, एक-दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं
Summary :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक से फोन पर वार्ता की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच, मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर चर्चा हुई। साथ ही दोनों नेताओं ने एफटीए वार्ता को जल्दी पूरा करने के संबंध में हुई प्रगति का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सुनक के साथ वार्ता के बारे में एक्स पर एक पोस्ट भी की। एक दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं टेलीफोन वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इतना ही नहीं दोनों नेताओं ने एक दूसरे को आने…


Download Android App
Download iOS App



