नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं से शनिवार को बातचीत की और कहा कि उनका काम दूसरों के लिए एक प्रेरणा हैं। ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ महिलाओं के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को आयोजित विशेष समारोह में तेजाब हमले की पीड़िता, भारत की प्रथम महिला मरीन पायलट और तीन संस्थानों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।
प्रधानमंत्री ने शनिवार को उनसे मुलाकात की और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने कहा कि उनका काम अन्य के लिए प्रेरणा है और उन्हें अपने क्षेत्र में और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी मौजूद थीं।
महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नारी शक्ति पुरस्कार उन महिलाओं एवं संस्थानों को देता है जो महिला सशक्तिकरण एवं समाज कल्याण के लिए अनवरत प्रयासरत रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App




