पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को आरोप लगाया कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद कश्मीर के लोगों को डराने की कोशिश हो रही है और उनकी पार्टी भाजपा को चुनावी लाभ के लिए जम्मू कश्मीर को रण भूमि में बदलने की अनुमति नहीं देगी।
जम्मू कश्मीर में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए पीडीपी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक में उन्होंने कहा कि जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध ‘‘अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और मुस्लिमों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने की कोशिश’’ है ।
भारतीय सेना ने मांओं से की अपील : बेटों को आतंकवादी बनने से रोकें
मुफ्ती ने कहा कि सरकार द्वारा आम लोगों को डरा-धमकाकर और प्रताड़ित करते हुए दमनकारी उपाय और कठोर रूख अपनाया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध करने में पीडीपी हमेशा आगे रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



