पीएम मोदी ने भारत-इजरायल रिश्तों में प्रगाढ़ता के लिए नेतन्याहू से की बात, इन बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

Summary :

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने अपने मित्र इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। दोनों ने कोविड-19 के खिलाफ सहयोग को बढ़ाने को लेकर बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और दोनों नेताओं ने जल, कृषि और नवप्रर्वतन क्षेत्र में दोनों देशों द्वारा की गई पहलों की समीक्षा की। मोदी ने एक ट्वीट कर कहा कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ उठाए गए कदमों को लेकर सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने अपने मित्र इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। दोनों ने कोविड-19 के खिलाफ सहयोग को बढ़ाने को लेकर बात की। साथ ही हमने कृषि और नवप्रर्वतन क्षेत्र में दोनों देशों द्वारा की गई पहलों की समीक्षा की।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने कोविड-19 के संदर्भ में द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति, विशेष रूप से अनुसंधान, बीमारी की पहचान करने के लिए जांच उपकरणों और टीका विकसित करने आदि की समीक्षा की। बयान के अनुसार, ना सिर्फ दोनों देशों की जनता बल्कि मानवता की भलाई के लिए इस महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को लेकर दोनों नेताओं के बीच सहमति बनी।

देश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनाने का लक्ष्य : PM मोदी

Desk Team