मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ मुलाकात करेंगे। यह जानकारी विदेश विभाग की तरफ से दिन गयी। ‘क्वाड’ की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने पोम्पिओ और जयशंकर तोक्यो में हैं। ‘क्वाड’ चार देशों का समूह है जिसमें अमेरिका और भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया व जापान भी शामिल हैं।
पोम्पिओ और जयशंकर के बीच फोन पर नियमित अंतराल पर बातचीत होती रहती है लेकिन चीन के साथ सीमा पर भारत के हालिया तनाव के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात होगी। विदेश विभाग के मुताबिक पोम्पिओ का जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और अपने जापानी समकक्ष तोशीमित्सु मोटेगी से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।
अपने साथ सफर कर रहे संवाददाताओं से बातचीत में पोम्पिओ ने क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान महत्वपूर्ण घोषणाएं और महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होने की उम्मीद व्यक्त की। पोम्पिओ ने कहा, “ यह एक शानदार दौरा रहेगा। यह उन मुद्दों का समर्थन करता है, जिसके लिये हम काफी समय से काम कर रहे थे। अपने क्वाड साझेदारों से मिलना एक योजना है, जिसकी हम तैयारी कर रहे थे। हम कुछ महत्वपूर्ण घोषणाओं और महत्वपूर्ण उपलब्धियों की उम्मीद कर रहे हैं।” तोक्यो रवाना होने से पहले पोम्पिओ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी फोन पर बात की थी।


Download Android App
Download iOS App



