भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में पूरी तरह फैल चुका है। इस घातक बीमारी के संक्रमण के मामले रोजाना सामने आ रहे है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली में अपने समकक्ष प्राइम मिनिस्टर ग्यूसेप कोंटे के साथ फोन पर वैश्विक महामारी के कारण स्वास्थ्य और आर्थिक क्षेत्रों पर पड़े प्रभावों को दूर करने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को हुई इस बातचीत के दौरान वैश्विक महामारी के चलते इटली में हुए जानमाल के नुकसान के लिए संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने संकट के दौरान इटली के नागरिकों द्वारा दिखाए गए साहस की भी प्रशंसा की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए दोनों देशों में फंसे हुए नागरिकों के प्रति आपसी सहयोग को सराहा।
लॉकडाउन के बीच बहरीन में फसे 177 भारतीयों को कोचीन एयरपार्ट पर लाया गया
प्रधानमंत्री मोदी ने प्राइम मिनिस्टर कोंटे को आवश्यक दवाओं और अन्य वस्तुओं की जरूरत में भारत के सहयोग का आश्वासन दिया। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत व इटली के बीच सक्रिय परामर्श और सहयोग को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान इटली के प्राइम मिनिस्टर कोंटे ने प्रधानमंत्री मोदी को उपयुक्त समय पर इटली की यात्रा करने के अपने दिए निमंत्रण को भी दोहराया।


Download Android App
Download iOS App



