पणजी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उत्तर गोवा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा की गोवा ईकाई के प्रमुख विनय तेंदुलकर ने यहां पत्रकारों को बताया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पणजी में एकत्रित होंगे जहां वे एक स्क्रीन के जरिए प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत कर सकेंगे।
यह गोवा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का दूसरा संवाद होगा। इससे पहले मोदी ने 20 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दक्षिण गोवा निर्वाचन क्षेत्र और महाराष्ट्र में कोल्हापुर, हातकणंगले, माधा और सतारा संसदीय सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। तेंदुलकर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजधानी पणजी को उत्तर गोवा जिले से जोड़ने वाले मंडोवी नदी पर बने तीसरे पुल का 27 जनवरी को उद्घाटन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




