PM मोदी 28 जून को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे, लोगों से मांगे सुझाव

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार 28 जून को जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के द्वारा देशवासियो को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार 28 जून को जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के द्वारा देशवासियों को संबोधित करेंगे। इसके लिए पीएम मोदी ने लोगों से सुझाव मांगे है। बता दें कि मोदी पिछले करीब 6 वर्ष से मन की बात करते हैं। आम तौर पर यह कार्यक्रम माह के अंतिम रविवार को होता है। पिछले महीने यह कार्यक्रम 31 मई को प्रसारित किया गया था। 
प्रधानमंत्री ने इस महीने प्रसारित किये जाने वाले कार्यक्रम के लिए सुझाव आमंत्रित करते हुए रविवार को ट्वीट किया, ‘‘हालांकि ‘मन की बात’ के प्रसारण में दो सप्ताह का समय है, कृपया अपने सुझाव और जानकारी भेजें। इससे मेरे पास अधिक से अधिक संख्या में टिप्पणियां और फोन आ पायेंगे।’’ मोदी ने लिखा, ‘‘ मैं इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं कि लोगों के पास कोविड-19 से निपटने और अन्य मुद्दों पर सुझाव लेन के लिए काफी कुछ होगा। 

प्रधानमंत्री अपने कार्यक्रम में उपयोगी और उत्प्रेरक सुझावों को न केवल शामिल करते हैं बल्कि भेजने वाले का उल्लेख भी करते हैं। कार्यक्रम के लिए लोग अपने सुझाव 1800117800 पर रिकॉर्ड करा सकते हैं। इसके अलावा सुझाव को नमो एप और माईगॉव ओपन फोरम पर भी भेजा जा सकता है।

कोरोना को लेकर दिल्ली में अमित शाह की बैठक, CM केजरीवाल और उपराज्यपाल से करेंगे अहम चर्चा

Desk Team