PM मोदी ने एम्स में लगवाई कोरोना वैक्सीन, देश को कोविड-19 से मुक्त बनाने की अपील की

Summary :

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके की पहली खुराक लगवाई।

कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। इस बीच दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके की पहली खुराक लगवाई।

इस बात की जानकारी मोदी ने ट्वीट कर दी है और लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘आज एम्स जाकर वैक्सीन का पहला डोल लिया। कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने में हमारे डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने जिस तेजी से काम किया वह असाधारण है। मैं सभी योग्य लोगों से अपील करता हूं कि वे वैक्सीन लगवाएं। हमें साथ मिलकर देश को कोरोना मुक्त बनाना है।’ उल्लेखनीय है कि आज से कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है।

वैज्ञानिक नवाचार के लिए हब के रूप में उभर रहा भारत : जितेंद्र सिंह

Desk Team