1 – कोरोना वैक्सीन : पीएम नरेंद्र मोदी ने ली भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, ट्वीट किया फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने बताया कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने कोरोना का टीका लिया है। बता दें कि देशभर में आज से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की पहली खुराक ली। बता दें कि भारत बायोटेक की वैक्सीन पर स्वास्थ्य कर्मियों सहित कई नेता भी सवाल उठाते आ रहे हैं लेकिन पीएम मोदी ने कोवैक्सीन की ही पहली खुराक ली है।
2 – VACCINATION : आज से शुरू होगा कोरोना पर वैक्सीनेशन का दूसरा प्रहार
तीसरे चरण का कोरोना टीकाकरण अभियान आज से शुरू हो रहा है। तीसरी श्रेणी में आने वाले बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए सुबह 9 बजे से कोविन-2 एप पर पंजीकरण की सुविधा उलपब्ध होगी। पंजीकरण के कुछ समय के बाद ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों एवं 45-59 साल के उन लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत हो रही है, जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। मंत्रालय ने एक दिन पहले ही 20 गंभीर बीमारियों की सूची जारी की है। मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सुबह 9 बजे से कोविन-2 एप पर पंजीकरण शुरू होगा तथा दिन में तीन बजे तक पंजीकरण जारी रहेंगे। लोग चाहें तो उसी दिन के लिए या किसी अन्य दिन के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। बता दें कि पहली खुराक के 29वें दिन दूसरी खुराक के लिए पंजीकरण की सुविधा भी दी गई है।
3 – WEATHER UPDATE : 120 सालों में देखी गई दूसरी बार सबसे गर्म फरवरी
इस बार फरवरी के महीने में सबसे अधिक तापमान देखा गया। 120 सालों में दूसरी बार इतनी गर्म फरवरी देखी गई। तापमान की बात करें को मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने का औसत तापमान 27.9 डिग्री रहा। साथ ही आईएमडी ने ये भी बतााया कि 120 सालों में ऐसा दूसरी बार देखा गया है। मौसम विभाग ने 1901 से लेकर अबकर के डेटा के आधार पर ऐसा कहा है, इससे पहले 1960 में फरवरी महीने का औसत तापमान 27.9 डिग्री रहा था। जबकि 2006 में फरवरी का महीना सबसे गर्म दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने कहा कि रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक था, जबकि अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस था।
4 – एंटीगुआ और बारबुडा ने रद्द की मेहुल चोकसी की नागरिकता
पंजाब नेशनल बैंक को तगड़ा चूना लगा चुके मेहुल चोकसी को कैरेबियाई राष्ट्र के निवेश कार्यक्रम (CIP) के तहत मिली नागरिकता को एंटीगुआ और बारबुडा ने रद्द कर दिया है। कुछ दिन पहले ही फरवरी में पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी पर हुई छापेमारी में प्रवर्तन निदेशालय ने 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी। चोकसी लंबे समय से एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा है।
5 – Bihar Panchayat Election : मुखिया और सरपंच समेत अन्य प्रत्याशियों को कानूनी मदद देगी भाजपा
केंद्रीय क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी के चुनाव आयोग सेल के लिए जिला स्तर पर अधिवक्ताओं की टीम गठित की जानी चाहिए ताकि आने वाले बिहार पंचायत चुनाव(Bihar Panchyat Election) में उम्मीदवारों को सहयोग प्रदान किया जा सके। उन्होंने सेल से जुड़े अधिवक्ताओं को भी सुझाव दिया कि पंचायती कानून का बारीकी से अध्ययन करें। गाइडलाइंस की जानकारी रखें ताकि जरूरत पड़ने पर कानूनी सहयोग दी जा सके। प्रसाद ने यह बातें रविवार को आसन्न पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव आयोग सेल की भूमिका विषय पर पार्टी कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में कहीं।


Download Android App
Download iOS App



