देश में आज से कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों वैक्सीन अब लग रही है। इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके की पहली खुराक लगवाई।
एक मार्च से कोरोना वैक्सीन का शुरू हुआ। पात्र लाभार्थी अपनी पसंद का केंद्र चुन सकते हैं और उपलब्ध स्लॉट के आधार पर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा को-विन 2.0 पर जारी दिशानिर्देश नोट के अनुसार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक टीकाकरण चक्र में दी जाने वाली खुराक की संख्या तय करना होगा ।
जहां तक टीकाकरण स्लॉट का संबंध है, इन्हें आगे मोबिलाइजेशन स्लॉट और ओपन स्लॉट के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। मोबिलाइजेशन स्लॉट वे होते हैं जिनके लिए संबंधित राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऑन-साइट पंजीकरण, अपॉइंटमेंट, सत्यापन और टीकाकरण के लिए लाभार्थियों को जुटाएंगे।
हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद, कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण का तीसरा चरण मार्च की शुरुआत में 10,000 सरकारी और 20,000 से अधिक निजी टीकाकरण केंद्रों में 27 करोड़ लोगों को कवर करने के लिए शुरू हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



