प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi in Dubai) आज से 14 फरवरी तक संयुक्त अरब अमीरात की अपनी आधिकारिक यात्रा पर हैं। पीएम मोदी ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक की।
Highlights
- PM मोदी ने अबू धाबी में मंदिर बनने के पीछे की बताई कहानी
- अमीरात की अपनी आधिकारिक यात्रा पर
- अहलान मोदी’ कार्यक्रम में संबोधित किया
अहलान मोदी’ कार्यक्रम में संबोधित किया
इस अहम बैठक के बाद पीएम मोदी ने लगभग 65 हजार भारतीय प्रवासियों को अबू धाबी में ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम में संबोधित किया। बता दें कि इस कार्यक्रम में UAE के विभिन्न क्षेत्रों और भारत के विभिन्न राज्यों से लोग एकत्रित हुए। इस बीच अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज आपने अबू धाबी में इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक स्टेडियम में, हर दिल की धड़कन यह भावना गूंजती है- ‘भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद।
बता दें कि इस आयोजन के अगले दिन यानी 14 फरवरी को पीएम मोदी अबू धाबी में बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



