Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

संसद में सुरक्षा चूक के बाद Varanasi में प्रशासन अलर्ट, कड़ी सुरक्षा घेरे में होंगे PM Modi

Summary :

आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान उनके वाराणसी (Varanasi) में चार प्रमुख जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। बता दें जिसमें सबसे पहले वह वाराणसी के कटिंग मेमोरियल स्कूल में भारत विकास संकल्प यात्रा में शामिल होंगे इसके बाद वह नमो घाट पर काशी तमिल संगमम द्वितीय का शुभारंभ करेंगे। रविवार रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन सुबह वाराणसी के उमरहाँ स्थित स्वर्वेद मंदिर वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। संसद में सुरक्षा चूक के बाद वाराणसी में अलर्ट प्रशासन दूसरे जिलों से मंगाई गई फोर्स कड़ी सुरक्षा घेरे में…

आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान उनके वाराणसी (Varanasi) में चार प्रमुख जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। बता दें जिसमें सबसे पहले वह वाराणसी के कटिंग मेमोरियल स्कूल में भारत विकास संकल्प यात्रा में शामिल होंगे इसके बाद वह नमो घाट पर काशी तमिल संगमम द्वितीय का शुभारंभ करेंगे। रविवार रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन सुबह वाराणसी के उमरहाँ स्थित स्वर्वेद मंदिर वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे।

  • संसद में सुरक्षा चूक के बाद वाराणसी में अलर्ट प्रशासन
  • दूसरे जिलों से मंगाई गई फोर्स
  • कड़ी सुरक्षा घेरे में होंगे PM Modi

संसद भवन में हुई घटना के बाद काशी दौरे पर PM Modi

आपको बता दें इसके अलावा कल वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा में बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दो दिवसीय काशी दौरा काफी व्यस्त रहने वाला हैं। विशेष तौर पर संसद भवन में बीते दिनों हुई घटना के बाद काशी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम संबंधित सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। बीते दिनों हुई संसद भवन में घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी के काशी दौरे से जुड़े सभी कार्यक्रम क्या अतिरिक्त सुरक्षा घेरे में होंगे? इन सवालों का जवाब देते हुए एडीजी रामकुमार ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि – निश्चित तौर पर बीते दिनों हुई घटना बेहद गंभीर है और इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के सेवापुरी विधानसभा स्थित जनसभा कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रमों स्थलों की सुरक्षा और मजबूत होगी।

लोगों से पुलिस अधिकारी ने की अपील

इस दौरान पुलिस अधिकारी ने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि – ऐसी कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत कार्यक्रम के दौरान ना करें जिससे जनसभा व कार्यक्रम स्थलों पर अस्थिरता की स्थिति पैदा हो। सेवापुरी विधानसभा में तकरीबन 30,000 से अधिक लोगों के आने का अनुमान है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत की जोरदार तैयारी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंच रहे हैं। इसको लेकर काशी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत की जोरदार तैयारी की है। तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी पहुंच रहे हैं। जिन मार्गो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला गुजरने वाला है, वहां पर बड़े-बड़े होर्डिंग पोस्टर बैनर लगाए गए हैं, इसके अलावा झालर लाइट से भी शहर को सजाया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner