Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

शख्स के चिकन फ्राइड राइस में निकला मारा हुआ कॉकरोच, कम्प्लेन पर कंपनी ने कही ये बड़ी बात

Summary :

Cockroach in Chicken Fried Rice : बेंगलुरु (Bengaluru) में हर्षिता नाम की शख्स ने जोमैटो (Zomato Customer) नाम के ऐप का इस्तेमाल कर एक रेस्टोरेंट से चिकन फ्राइड राइस (Chicken Fried Rice) ऑर्डर किया। लेकिन जब उन्हें खाना मिला तो उन्हें उसमें मरा हुआ कॉकरोच मिला। इससे हर्षिता काफी परेशान हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर जो हुआ उसका एक वीडियो (Cockroach in Chicken Fried Rice) शेयर किया। उन्होंने समस्या को ठीक करने के लिए जोमैटो से मदद मांगी। ज़ोमैटो ने वीडियो देखा और उनकी पोस्ट पर अपना जवाब दिया। यहां देखें वायरल वीडियो @deepigoyal @jagograhakjago @zomato I orderd…

Cockroach in Chicken Fried Rice

Cockroach in Chicken Fried Rice : बेंगलुरु (Bengaluru) में हर्षिता नाम की शख्स ने जोमैटो (Zomato Customer) नाम के ऐप का इस्तेमाल कर एक रेस्टोरेंट से चिकन फ्राइड राइस (Chicken Fried Rice) ऑर्डर किया। लेकिन जब उन्हें खाना मिला तो उन्हें उसमें मरा हुआ कॉकरोच मिला। इससे हर्षिता काफी परेशान हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर जो हुआ उसका एक वीडियो (Cockroach in Chicken Fried Rice) शेयर किया। उन्होंने समस्या को ठीक करने के लिए जोमैटो से मदद मांगी। ज़ोमैटो ने वीडियो देखा और उनकी पोस्ट पर अपना जवाब दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

Courtesy : ये पोस्ट एक्स पर @Harshit99115881 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

एक्स यूजर हर्षिता ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मैंने ज़ोमैटो के माध्यम से रेस्तरां “टपरी बाय द कॉर्नर” से चिकन फ्राइड राइस का ऑर्डर दिया। मुझे खाने में कॉकरोच (Cockroach in Chicken Fried Rice) मिला। मैं ऑर्डर से बिल्कुल निराश हूँ। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य और अस्वास्थ्यकर है। तत्काल समाधान की आवश्यकता है।” इसी के साथ ही उन्होंने जोमैटो, उसके सीईओ दीपिंदर गोयल और भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग को भी टैग किया।

Courtesy : ये पोस्ट एक्स पर @zomatocare नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

जोमैटो ने हर्षिता के ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, “यह वास्तव में अप्रत्याशित है, हर्षिता. हम समझ सकते हैं कि आप कैसा महसूस कर रहे होंगे। क्या आप कृपया एक निजी संदेश (Cockroach in Chicken Fried Rice) के माध्यम से अपने पंजीकृत संपर्क नंबर/ऑर्डर आईडी के साथ हमारी मदद कर सकते हैं ताकि हम इस पर तुरंत गौर कर सकें?”

चिकन बिरयानी में निकली छिपकली

Cockroach in Chicken Fried Rice
Cockroach in Chicken Fried Rice

हैदराबाद में रहने वाले एक शख्स ने जोमैटो नाम के फूड डिलीवरी ऐप से चिकन बिरयानी ऑर्डर (Cockroach in Chicken Fried Rice) किया। जब उन्हें खाना मिला तो वे बहुत हैरान और डरे हुए थे क्योंकि उसमें एक मरी हुई छिपकली थी। शख्स ने दूषित खाने का वीडियो बनाया और इंटरनेट पर डाल दिया। उन्होंने रेस्तरां को भी समस्या के बारे में बताया, लेकिन रेस्तरां ने इसे उस तरह से ठीक नहीं किया जिससे वह व्यक्ति खुश हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner