PM Modi Visit Kanyakumari: देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार आज की शाम से थम जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम से तमिलनाडु के कन्याकुमारी में तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी 30 मई, 31 मई और 1 जून को विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे। वे गुरुवार को शाम 4.45 बजे तिरुवनंतपुरम से हेलीकॉप्टर से कन्याकुमारी पहुंचेंगे और 1 जून को दोपहर 3.25 बजे तिरुवनंतपुरम लौटेंगे। वहां से वह नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
Highlights
- 30 जून की शाम को कन्याकुमारी पहुंचेंगे पीएम मोदी
- विवेकानंद रॉक मेमोरियल में करेंगे मेडिटेशन
- भगवती अम्मान मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
PM मोदी गुरुवार को पहुंचते ही सबसे पहले भगवती अम्मान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इस स्थान पर पीएम शनिवार दोपहर तक रूकेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 1 जून की दोपहर 3:00 बजे एक शिला पर बनी महान कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का दर्शन और माल्यार्पण करेंगे। कन्याकुमारी में गुरुवार की शाम पहुंचने के बाद पीएम मोदी महासागर के मध्य में उभरे विशाल चट्टान पर बैठकर मेडिटेशन करेंगे। जानकारी के अनुसार कन्याकुमारी में 30 जून की शाम से लेकर 1 जून तक पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यानलीन रहेंगे।
PM दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
तिरुनेलवेली रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रवेश कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएम(PM Modi) के दौरे के लिए वहां तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।इस बीच तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल के प्रधानमंत्री के दौरे का कड़ा विरोध किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सेल्वापेरुन्थागई ने कहा, “भारतीय निर्वाचन आयोग को ऐसे कार्यक्रम की अनुमति नहीं देनी चाहिए क्योंकि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू है।”
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



