प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऐतिहासिक दौरे पर तीन दिनों के लिए इजरायल गए । वह अपने दौरे के पहले दिन होलोकॉस्ट मेमोरियल गए थे । और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां हिमाचली टोपी पहनी थी तस्वीरें सामने आने के बाद से यह टोपी चर्चा का विषय बनी हुई है।
हिमाचल के हमीरपुर से BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल में हिमाचली टोपी पहनने के लिए धन्यवाद दिया है ।
हिमाचल की टोपी को मोदी जी ने इज़राइल में सर का ताज बनाया। धन्यवाद। ????? pic.twitter.com/S9DCQ6BOG5
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 4, 2017
अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर हिमाचली टोपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर का ताज बताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस हिमाचली टोपी को इसी वर्ष के अंत तक राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है । हिमाचल की पहचान के तौर पर जानी जाने वाली टोपी पहनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव की सरगरमी को तेज कर दिया है ।
आपको बता दे कि हिमाचल में इस समय कांग्रेस सरकार है अभी वीरभद्र सिंह हिमाचल के मुख्यमंत्री है । हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं ।
वही हिमाचल की राजधानी शिमला में 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।
कौन हैं अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर फिलहाल BJP से सांसद हैं और पूर्व BCCI अध्यक्ष रह चुके हैं। अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश में 2 बार मुख्यमंत्री पद पर रहे चुके हैं। अनुराग इस वर्ष होने वाले चुनावों को लेकर लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App








