जरूरी संदेश देने के लिए देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि वह सुबह लगभग 11:45-12:00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊँगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वे एक महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए सुबह 11.45-12 बजे देश को संबोधित करेंगे। उन्होंने लोगों से टीवी, रेडियो या सोशल मीडिया से जुड़े रहने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट किया, ”मैं लगभग 11.45-12 बजे एक जरूरी संदेश देने के लिए देश को संबोधित करूंगा। कृपया टीवी, रेडियो या सोशल मीडिया पर मेरा संबोधन देखें।”

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ही कैबिनेट की बड़ी बैठक बुलाई थी। इसमें सभी कैबिनेट मंत्रियों के अलावा सुरक्षा समिति के सदस्य भी शामिल थे।

Desk Team