PM मोदी आज बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

Summary :

पीएम मोदी आज रहेंगे झारखंड दौरे पर, जहां वो आदिवासियों के नेता बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर जाएंगे। जहां पर PM  मोदी आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में शामिल भी होने वाले हैं। आपको जानकर काफी हैरानी होगी की  PM मोदी ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। पीएम मोदी का यह झारखंड दौरा राजनीतीक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिरसा मुंडा का नाम प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी में लिया जाता झारखंड के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सो में बिरसा मुंडा का नाम…

पीएम मोदी आज रहेंगे झारखंड दौरे पर, जहां वो आदिवासियों के नेता बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर जाएंगे। जहां पर PM  मोदी आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में शामिल भी होने वाले हैं। आपको जानकर काफी हैरानी होगी की  PM मोदी ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। पीएम मोदी का यह झारखंड दौरा राजनीतीक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिरसा मुंडा का नाम प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी में लिया जाता

झारखंड के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सो में बिरसा मुंडा का नाम प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी में लिया जाता है। भाजपा सरकार 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मानती है। पीएम मोदी बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू से ‘पीएम-पीवीटीजी डेवलपमेंट मिशन’ के शुभारंभ के साथ 24000 करोड़ रुपए की कई योजनाओं की सौगात भी देंगे। इसके बाद PM मोदी खूंटी में ही एक सभा को संबोधित भी करेंगे. पीएम मोदी बिरसा मुंडा की जयंती पर 8 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त भी किसानो के खाते में भेजेंगे।

बीजेपी को मिला बड़ा फायदा

भाजपा के शासनकाल में ही आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को सम्मान मिला।जहां  पिछले दो साल से मोदी सरकार बिरसा मुंडा  की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रही है और 2022 में बीजेपी ने राष्ट्पति के चुनाव में  दौर्पदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया कर आदिवासी वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाई।

बीजेपी की इन आदिवासी सीटों पर होगी नजर

बीजेपी की माने तो मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ मे  दूसरे चरण में 70 सीटों के लिए 17 नंबर का मतदान होगा। उससे पहले 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके गांव जाकर  और वहां पर आदिवासियों के लिए पीटीएस मिशन के तहत 24000 करोड़ योजनाओं को शुरुआत करने का फायदा बीजेपी को मिल सकता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने आदिवासी समाज के भगवान स्वरूप बिरसा मुंडा के जरिए  मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज के 47 सीटों, छत्तीसगढ़ की 17 सीटों पर और राजस्थान के 18 सीटों पर पार्टी का जीत का परिचय लहराना चाहते हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team