देश इस समय भयंकर महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहा है। कोरोना से पार पाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना को लेकर कई बार चर्चा कर चुके हैं। इसी चरण में प्रधानमंत्री एक बार फिर सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करने वाले हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 3:00 बजे ये बैठक होनी है। कोरोना संकट को लेकर लगाए गए लॉकडाउन में मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह 5वीं बैठक होगी। इस बैठक में लॉकडाउन की समीक्षा के साथ लॉकडाउन को फिर से बढ़ाए जाने पर चर्चा हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए
गौरतलब है कि लॉकडाउन के तीसरे चरण की अवधि 17 मई को समाप्त हो रही है, वहीं दूसरी तरफ देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में सोमवार को होने वाली चर्चा में क्या निर्णय लिया जाता है, वो अहम होगा। 17 मई के बाद सरकार की क्या रणनीति होगी इसको लेकर भी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



