PM Modi 25 अगस्त को करेंगे जोधपुर का दौरा, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस-प्रशासन की अहम बैठक

Summary :

PM Modi on Jodhpur tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जोधपुर दौरे पर रहेंगे। वह राजस्थान हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा जोधपुर में आयोजित इस समापन समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे । Highlights PM Modi 25 अगस्त को करेंगे जोधपुर का दौरा सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस-प्रशासन की अहम बैठक HC की स्थापना पर प्लेटिनम जुबली समापन समारोह का आयोजन PM Modi के दौरा को लेकर पुलिस-प्रशासन की अहम बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi )पोलैंड -यूक्रेन के दौरा से स्वदेश लौट चुके है। अब…

PM Modi

PM Modi on Jodhpur tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जोधपुर दौरे पर रहेंगे। वह राजस्थान हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा जोधपुर में आयोजित इस समापन समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे ।

Highlights

  • PM Modi 25 अगस्त को करेंगे जोधपुर का दौरा
  • सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस-प्रशासन की अहम बैठक
  • HC की स्थापना पर प्लेटिनम जुबली समापन समारोह का आयोजन

PM Modi के दौरा को लेकर पुलिस-प्रशासन की अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi )पोलैंड -यूक्रेन के दौरा से स्वदेश लौट चुके है। अब पीएम मोदी रविवार 25 अगस्त को राजस्थान के जोधपुर का दौरा करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक की। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह, जोधपुर ग्रामीण रेंज आईजी विकास कुमार, जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

PM Modi के सुरक्षा के लिए अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि जोधपुर शहर का सौभाग्य है कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) यहां आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है। सुरक्षा चाक चौबंद हो, इसके लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डीसीपी राजर्षि ने बताया कि राजस्थान हाई कोर्ट के प्लेटिनम जुबली समापन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी शिरकत करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं और उन्हें उनके कार्य बताए गए हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक गया की अध्यक्षता में तिव्वाती मोनेस्ट्री में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। - Vande Bharat Live Tv News

हर टीम के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, उन सभी प्रभारी और टीम को उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी गई है। इस वीआईपी विजिट को देखते हुए सुरक्षा चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पीएम मोदी के साथ मौजूद रहेंगे सीएम भजनलाल शर्मा

पीएम मोदी(PM Modi) के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी रविवार को जोधपुर में रहेंगे, जिसको देखते हुए भी सुरक्षा के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर ने जोधपुर में ड्रोन और अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया। ड्रोन उड़ाने के लिए अनुमति लेना आवश्यक होगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CM Bhajanlal: PM मोदी से मिलने पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा | CM Bhajanlal Sharma arrived to meet PM Modi, know what issues were discussed

राजस्थान हाईकोर्ट की स्थापना की प्लेटिनम जुबली समापन समारोह का आयोजन

उल्लेखनीय है कि रविवार को राजस्थान हाईकोर्ट की स्थापना की प्लेटिनम जुबली समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि के रूप में और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायाधीश पंकज मिथल, ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, न्यायाधीश संदीप मेहता और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta