अस्पताल में भर्ती BRS प्रमुख KCR के जल्द ठीक होने की PM मोदी ने की कामना

Summary :

भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख KCR को चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना की, लेकिन उनकी बेटी कविता ने बताया है कि तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR को मामूली चोट लगी है। पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा, “यह जानकर दुख हुआ कि तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर गारू को चोट लगी है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।” Distressed to know that former Telangana CM Shri KCR Garu has suffered an injury. I pray for…

भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख KCR को चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना की, लेकिन उनकी बेटी कविता ने बताया है कि तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR को मामूली चोट लगी है। पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा, “यह जानकर दुख हुआ कि तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर गारू को चोट लगी है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”

  • KCR को चोट लगने के बाद PM मोदी ने उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना की
  • मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं- PM मोदी
  • KCR की बेटी ने कहा कि तेलंगाना उन्हें मामूली चोट लगी है, वह फिलहाल डॉक्टर्स की देखरेख में हैं

डॉक्टर्स की निगरानी में KCR

कविता ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कहा कि तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR को मामूली चोट लगी है और वह फिलहाल डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। कविता ने पोस्ट किया, बीआरएस सुप्रीमो केसीआर गारू को मामूली चोट लगी है और फिलहाल KCR अस्पताल में डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। मिल रहे समर्थन और शुभकामनाओं से पिताजी जल्द ही बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। सभी के प्यार के लिए आभारी हूं। गुरुवार रात अपने फार्महाउस पर चोट लगने के बाद केसीआर को हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बीआरएस प्रमुख केसीआर गुरुवार रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस पर गिर पड़े थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News