नासा की भारतीय अंतरिष्क यात्री सुनीता विल्लियम्स धरती पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सुनीता जो काफी दिन से अपने साथी बुच विलमोर के साथ अंतरिक्ष में फसी हुई थी, अब वापस आने के लिए अंतरिक्ष यान में बैठ चुकी है। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने विल्लियम्स को चिट्ठी लिखी है।
पीएम मोदी ने पत्र लिखकर कहा कि भले ही आप काफी दूर हों, लेकिन फिर भी आप हमारे दिलों के करीब हैं। केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री के इस पत्र को साझा किया और बोला,” जबकि पूरी दुनिया सुनीता विल्लियम्स की वापसी का इंतज़ार कर रही है वही दूसरी ओर प्रधानमंत्री जी ने भारत की इस बेटी के लिए अपनी चिंता अलग तरह से दर्शाई है।”
‘पूरे विश्व ने देखा भारत का विराट स्वरूप’, लोकसभा में महाकुंभ पर बोले PM Modi
क्या लिखा मोदी ने?
पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा- मैं आपको भारत के लोगों की ओर से शुभकामनाएं देता हूं। आज एक कार्यक्रम में, मैं प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री, श्री माइक मैसिमिनो से मिला। हमारी बातचीत के दौरान, आपका नाम आया और हमने चर्चा की कि हमें आपके काम पर कितना गर्व है। इस बातचीत के बाद, मैं खुद को आपको पत्र लिखने से नहीं रोक पाया। जब मैं संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी यात्राओं के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प या राष्ट्रपति बाइडेन से मिला, तो मैंने आपकी भलाई के बारे में पूछा। 140 करोड़ भारतीयों ने हमेशा से आपकी सफलताओं पर बहुत गर्व किया है। हाल ही में हुई घटना ने भी आपकी धैर्यता और दृढ़ता को दर्शाया है।
भारत आने का दिया आमंत्रण
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि में आपसे हुई मेरी 2016 की मुलाकात को बहुत याद करता हूं और आपकी वापसी के बाद आपको भारत में देखने के लिए उत्सुक हूं।


Download Android App
Download iOS App




