पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के आगामी कार्यक्रम के लिए जनता से सुझाव आमंत्रित किये

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी से हर माह प्रसारित किये जाने वाले अपने कार्यक्रम के लिए ‘मन की बात’ देश की जनता से सुझाव आमंत्रित किये हैं। इस माह ‘मन की बात’ का प्रसारण 26 जुलाई को किया जायेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी से हर माह प्रसारित किये जाने वाले अपने कार्यक्रम के लिए ‘मन की बात’ देश की जनता से सुझाव आमंत्रित किये हैं। इस माह ‘मन की बात’ का प्रसारण 26 जुलाई को किया जायेगा। 
पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया,’मैं इसको लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं कि आप इस बात से अवगत होंगे कि छोटी-छोटी प्रेरणा के सामूहिक प्रयास किस तरह सकारात्मक बदलाव लाते हैं। आप निश्चित तौर पर ऐसी पहलों के बारे में भी जानते होंगे जिन्होंने लोगों के जीवन में बदलाव लाया। कृपया इस माह 26 जुलाई को प्रसारित की जाने वाली मन की बात के लिये अपने सुझाव साझा करें।’ 

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि मन की बात के लिए सुझाव कई माध्यम से दिए जा सकते हैं। यह सुझाव 1800117800 पर रिकार्ड कराये जा सकते हैं। सुझाव के लिए विशेष रुप से सृजित खुले मंच ‘नमो ऐप’ पर उन्हें साझा किया जा सकता है और ‘माईजीओवी’ पर भी लिखा जा सकता है।
पिछली बार 28 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा था कि गलवान घाटी में नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ चल रहे तनाव को भारत मित्रता से निभाना जानता है लेकिन यदि कोई उसकी भूमि पर आंख उठाकर देखता है तो इसका उचित जवाब देना भी जानता है। आकाशवाणी पर मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात 2.0’ की 13वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सपूतों को याद करते हुए देश को आश्वस्त किया था कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
मन की बात में मोदी ने कोरोना वायरस संकट के दौरान भारत की वैश्विक भूमिका का जिक्र करते हुए कहा था कि संकट चाहे जितना भी बड़ा हो, भारत के संस्कार, नि:स्वार्थ भाव से सेवा की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने जिस तरह मुश्किल समय में दुनिया की मदद की, उसने आज, शांति और विकास में भारत की भूमिका को और मज़बूत किया है। दुनिया ने इस दौरान भारत की विश्व बंधुत्व की भावना को भी महसूस किया है।’’

Ujjwal Jain