PM Narendra Modi Tribute Pulwama Martyrs: पुलवामा आतंकी हमले को सात साल पूरे हो गए हैं। 14 फरवरी 2019 को हुए इस दर्दनाक हमले में 40 बहादुर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। पूरा देश आज उन वीरों को याद कर रहा है और उनकी शौर्य गाथा को श्रद्धांजलि दे रहा है।
PM Narendra Modi Tribute Pulwama Martyrs: पीएम मोदी ने किया शहीदों को याद
Remembering the brave heroes who laid down their lives in Pulwama on this day in 2019. Their devotion, resolve and service to the nation remain forever etched in our collective consciousness. Every Indian draws strength from their enduring courage.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले नायकों की निष्ठा और राष्ट्र के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में हमेशा अमिट रहेगी। उन्होंने कहा कि हर भारतीय उनके अटूट साहस से शक्ति प्राप्त करता है।
Pulwama Attack Anniversary: केंद्रीय नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद जवानों को याद करते हुए कहा कि उनका अमर बलिदान आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देता है। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने भी वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनका साहस भारतीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है।
Yogi Adityanath Tribute: राज्य स्तर पर नेताओं ने किया सम्मान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद जवानों को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रेरणा देता है। विपक्षी नेताओं ने भी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना की।
Shahrad Pawar Pulwama: शरद पवार का श्रद्धांजलि संदेश
एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने हमेशा देश की सुरक्षा और संप्रभुता बनाए रखने में अपने साहस और बलिदान से योगदान दिया। उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी राष्ट्रभक्ति हमेशा याद रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें: 14 फरवरी 2019: जब पुलवामा हमले से दहल उठा था पूरा देश, 40 जवानों की कुर्बानी और पाकिस्तान को जवाब

























