प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम का दौरा करेंगे और वह पूर्वोत्तर में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी अभियान शुरू करेंगे। पीएम मोदी राज्य में शुरुआत में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
प्रधानमंत्री तेजपुर संसदीय क्षेत्र के तहत गोहपुर में रैली संबोधित करेंगे और पार्टी उम्मीदवार पल्लव लोकेन्द्र दास के लिए वोट मांगेंगे। मोदी इसके बाद एक अन्य रैली में शामिल होंगे, जहां वह डिब्रूगढ़ और जोरहाट के उम्मीदवार रामेश्वर तेली और तपन कुमार गोगोई के लिए प्रचार करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2019 : पूर्वोत्तर में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के लिए करो या मरो की स्थिति
भाजपा उन सभी तीन निर्वाचन क्षेत्रों में अपना दबदबा बनाये रखना चाहती है, जहां प्रधानमंत्री पहले चरण में चुनाव प्रचार करेंगे। आगामी 11 अप्रैल को राज्य के सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान हो रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




