PM Modi Address Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। वो कुछ देर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनका स्वागत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वागत किया। नड्डा ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है, जिसका श्रेय मोदी को जाता है। जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी की राष्ट्र सेवा पर मुहर लगाई है। महाराष्ट्र की जनता ने साल 2019 में भी भाजपा को जनादेश दिया था। तब उद्धव ठाकरे की सत्ता की लालच ने जनादेश का अपमान किया था। उत्तर प्रदेश की कुंदरकी सीट पर पहली बार भाजपा जीत दर्ज की है। बिहार में भी एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने 4 की 4 सीटें जीत ली। एक सीट पर हमने 32 साल में जीता है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में एनडीए ने अपनी-अपनी एक-एक सीट रिटेन कर ली है।
हरियाणा में जीत के बाद पीएम बोले थे-कांग्रेस का डिब्बा गोल
10 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया था। हरियाणा के परिणाम पर कहा था कि कांग्रेस की पोल जनता के सामने खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो चुका है। सरकार से बाहर होते ये लोग जल बिन मछली जैसी हो जाती है। कांग्रेस समाज में जाति का जहर फैला रही। मोदी ने कहा था कि कांग्रेस परजीवी पार्टी है।’
महाराष्ट्र में कैसा रहा परिणाम?
महाराष्ट्र में बीजेपी 149 सीटों पर चुनाव लड़ी। इनमें से 130 सीटें जीत गई। मतलब स्ट्राइक रेट 88 प्रतिशत। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 79 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार कांग्रेस 63 सीटों से घटकर 19 सीटों पर सिमट गई है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



