प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रसिद्ध गायक के जे येसुदास को उनके 80वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनके लम्बे एवं स्वस्थ् जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘80वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर बहुमुखी के जे येसुदास को शुभकामनाएं । उनके मधुर और हृदयस्पर्शी गीत ने उन्हें सभी वर्गो में लोकप्रिय बनाया है।’’

मोदी ने कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति के लिये बहुमूल्य योगदान दिया है और उनके लम्बे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। गौरतलब है कि के जे येसुदास का जन्म 10 जनवरी, 1940 को केरल के फोर्ट कोच्चि में हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



