”जल्द आने वाला है POK…”, Rajnath Singh का Pakistan को बड़ा मैसेज

Summary :

जल्द POK पर भारत की कार्रवाई का संकेत

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पीओके जल्द ही भारत का हिस्सा बनेगा। उन्होंने आतंकवाद को महंगा बताते हुए पाकिस्तान को संदेश दिया कि पीओके के लोग भारत से जुड़ाव महसूस करेंगे। उन्होंने महाराणा प्रताप के भाई शक्ति सिंह की मिसाल देते हुए पीओके को भारत का अभिन्न अंग बताया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान को अपना गुस्सा दिखाया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि आतंकवाद में शामिल लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने काफी तरक्की की है। हमारा रक्षा ढांचा पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने पीओके के जरिए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है।

Rajnath Singh's big message to Pakistan

पाकिस्तान को लेकर क्या बोले रक्षा मंत्री?

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “POK के लोग हमारे अपने हैं, उन्हें बस भटकाया जा रहा है। मुझे विश्वास है जल्द ही POK खुद कहेगा मैं हिंदुस्तान का हिस्सा हूं, POK हमारा ही अंग है। उन्होंने आगे कहा POK हमारे लिए वैसा ही है जैसे महराणा प्रताप के लिए उनके छोटे भाई शक्ति सिंह थे। उन्होंने शक्ति सिंह के लिए कहा था कि भले ही वो हमसे अलग हो गया है लेकिन है तो हमारा ही। हमारा भाई है। कहीं भी जाएगा लौटकर हमारे पास ही आएगा। वैसे में POK हमसे कुछ समय के लिए बिछड़ गया है जल्द ही लौटकर हमारे पास आएगा।

महाराणा प्रताप से की भारत की तुलना

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, “POK में रहने वाले हमारे भाइयों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। जैसे वीर योद्धा महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह की थी।” उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देना कॉस्ट इफेक्टिव नहीं है, इसका अंदाजा पाकिस्तान को पहले ही हो चुका है। अब जब भी कोई बात होगी POK पर होगी, आतंकवाद पर होगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि भाई भी कभी न कभी लौटकर हमारे पास जरूर आएगा। वहां के अधिकांश लोग भारत से जुड़ाव महसूस करेंगे. मैं भारत हूं, मैं भारत ही हूं, मैं वापस आया हूं, ऐसा POK कहेगा, मुझे पूरा भरोसा है.”

मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा ‘लव जिहाद’, हिंदू लड़कियां हो रहीं रेप-ब्लैकमेलिंग का शिकार!

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।