राकांपा विधायक के साथ फडणवीस की चाय से राजनीतिक माहौल गर्म

Summary :

NULL

मुंबई : बीड के राकांपा विधायक जयदथ सोनजराव क्षीरसागर के आवास पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के चाय पीने के बाद 11 दिसंबर से शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले चुनावी तापमान गरमा गया है। क्षीरसागर ने घटना को तवज्जो नहीं दी और निजी दौरे को लेकर खबरों के लिए मीडिया पर दोष मढ़। वह पूर्व की कांग्रेस-राकांपा सरकार में लोक निर्माण (राज्य उपक्रम) के मंत्री थे।

बहरहाल, राकांपा अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा, यह मुख्यमंत्री का अधिकार है कि वह किसके घर जाएं या नहीं। हालांकि, पिछले 10 महीने में बीड जिले में 161 किसानों ने खुदकुशी की है। अगर मुख्यमंत्री इन किसानों के परिवार में से किसी के यहां गए होते तो ज्यादा बेहतर होता।  फडणवीस बीड जिले के एक दिन के आधिकारिक दौरे पर गए थे। पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए राकांपा के एक नेता ने कहा कि क्षीरसागर लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

Desk Team