Tejashwi Yadav : दुनियाभर में Nitish Kumar के जैसा कमजोर मुख्यमंत्री कोई नहीं

Summary :

Tejashwi Yadav : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम में इंजीनियर के हाथ जोड़ने और पैर छूने की कोशिश किए जाने पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जोरदार निशाना साधा है। Tejashwi Yadav ने नीतीश पर साधा निशाना राजद नेता तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav )ने कहा कि पूरे विश्व में इतना असहाय, अशक्त, अमान्य, अक्षम, विवश, बेबस, लाचार और मजबूर कोई मुख्यमंत्री नहीं होगा, जो बीडीओ, एसडीओ, थानेदार से लेकर वरीय अधिकारियों और यहां तक कि संवेदक के निजी कर्मचारी के सामने बात-बात पर हाथ जोड़ने और पैर पड़ने की बात करता हो। Tejashwi Yadav ने क्या कहा?…

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम में इंजीनियर के हाथ जोड़ने और पैर छूने की कोशिश किए जाने पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जोरदार निशाना साधा है।

Tejashwi Yadav ने नीतीश पर साधा निशाना

राजद नेता तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav )ने कहा कि पूरे विश्व में इतना असहाय, अशक्त, अमान्य, अक्षम, विवश, बेबस, लाचार और मजबूर कोई मुख्यमंत्री नहीं होगा, जो बीडीओ, एसडीओ, थानेदार से लेकर वरीय अधिकारियों और यहां तक कि संवेदक के निजी कर्मचारी के सामने बात-बात पर हाथ जोड़ने और पैर पड़ने की बात करता हो।

19 दिन में 13 पुलों के गिरने से गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने बिहार सरकार पर  उठाए कई सवाल - Politics heated up due to collapse of 13 bridges in 19 days  Tejashwi

Tejashwi Yadav ने क्या कहा?

उन्होंने(Tejashwi Yadav) कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध, बेलगाम भ्रष्टाचार, पलायन एवं प्रशासनिक अराजकता का मुख्य कारण यह है कि एक कर्मचारी तक मुख्यमंत्री की नहीं सुनता। क्यों नहीं सुनता और क्यों नहीं आदेशों का पालन करता, यह विचारणीय विषय है। हालांकि, इसमें कर्मचारी और अधिकारियों का अधिक दोष भी नहीं है। एक कमजोर, बेबस मुख्यमंत्री के कारण बिहार में होना वही है, जो चंद सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने ठाना है क्योंकि अधिकारी भी जानते हैं कि ये 43 सीट वाली तीसरे नंबर की पार्टी के मुख्यमंत्री हैं।

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पाला बदल पर कहा- 'खेला बाकी है', क्या हैं  मायने - BBC News हिंदी

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब शासन में इक़बाल खत्म हो जाए और शासक में आत्मविश्वास ना रहे तब उसे सिद्धांत, जमीर और विचार किनारे रखकर ऊपर से लेकर नीचे तक बात-बात पर ऐसे ही पैर पड़ना पड़ता है। हमें कुर्सी की नहीं बल्कि बिहार और 14 करोड़ बिहारवासियों के वर्तमान और भविष्य की चिंता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar